209 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, घुम-घुम कर रहे थे बिक्री
भिलाई- ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ब्राउन शुगर की 209 पुड़िया जब्त की है. ब्राउन शुगर की कीमत 62 हजार 700 रुपए है. आरोपी से पुछताछ पर बताया कि नागपुर से ब्राउन शुगर लाना बताया. पुलिस ने आरोपी के पास से बिक्री की 600 रुपए नगद और मोटरसाइकल जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 21(क), 27(क) के तहत अपराध दर्ज किया है.
दुर्ग एसपी मणीशंकर चन्द्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि शंकर नगर निवासी मोन्टू विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने हेतु लोगों को ब्राउन शुगर की पुडिया रखकर अपने मोटर सायकल से घुम-घुम कर बिक्री कर रहा है. टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति सतनामी डबरी तालाब करण झाड़ के पास कातुलबोर्ड दुर्ग में मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भगाने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के पहने जैकेट के जेब अंदर रखे कुल 209 नग ब्राउन शुगर की पुडिया कीमती करीबन 62,700 रूपये एवं बिक्री की राशि 600 रूपये, एक मोटर सायकल पैशन प्रो क्र. CG 07 BL 9620 कीमती करीब 20,000 रूपये का मिला जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
