बलरामपुर : बलरामपुर जिले मे एक और हाथी की मौत की खबर के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. वन विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है. विभाग मामले की जाँच और फिर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है.
जानकारी के जानकारी बलरामपुर जिले में राजपुर वन परिक्षेत्र अंतरगत नरसिंहपुर गांव में गन्ने के खेत में करंट लगाया गया था जिसकी चपेट में एक जंगली हाथी आ गया. इसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों की नजर जब हाथी के शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अफसरों को दी गई. फिलहाल मामले की जाँच शुरू कर दी गई है.
