रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा के विधायक दल की बैठक कल निर्धारित हुई है. 3 पर्यवेक्षक इस बैठक के लिए निर्धारित किए गए हैं जो विधायकों की बैठक लेंगे.
वही आगे मीडिया से बात करते हुए साव ने कहा कि, हम जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे. छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जनमत के लिए उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं ने जी जान से मेहनत की है. जीत का श्रेय प्रदेश की जनता को है, मोदी जी और उनकी गारंटी का असर है. साव ने कहा कि, प्रभारी-सह प्रभारी सबने कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया. प्रदेश की जनता ने हमारे नेतृत्व पर भरोसा किया.
