कोरबा : जल संसाधन विभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. मामला मानिकपुर चौकी का है. सूचना पर सीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत घंटाघर के समीप पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक 304 में सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर निवास करते थे. उन्हें देर शाम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था.
जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामला संदिग्ध होने के कारण डॉक्टर ने तत्काल अस्पताल पुलिस को मेमो भेज दिया. जैसे ही सिंचाई विभाग के अफसर के मौत की खबर मिली तो पुलिस हरकत में आ गईं फिलहाल पूछताछ जारी है.
