उत्तराखंड- चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान में कड़ी मेहनत के बाद मंगलवार को सफलता मिल ही गया. उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में पिछले 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. और प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में शिफ्ट किया जा रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूरों को एक-एक करके 800 मिमी के उस पाइप के जरिए बाहर निकाला गया है, जिसे मलबे में ड्रिल करके डाला गया था. सभी 41 मजदूर सुरक्षित हैं. इस ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ली. वहीं सुरंग से 17 दिन बाद निकले मजदूर अपने परिजनों से मिलकर खुशी से झूम उठे. पूरे ऑपरेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और उत्तराखंड के सीएम धामी भी मौजूद रहे. साथ ही केंद्र सरकार के कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद थे.उत्तराखंड सीएम धामी ने सभी 41 मजदूरों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है. रेस्क्यू में लगे सभी एजेंसियों के को धन्यवाद दिया.
सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूर अलग-अलग राज्यों से हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां देखें उनके नामों की सूची…

