भिलाई में सिक्ख समाज का एक आदमी सेक्टर-10 वार्ड 65 निवासी सतपाल सिंह मोबाइल टावर पर चढ़ कर पाषर्द व उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. शुक्रवार सुबह टॉवर पर चढ़ते ही हड़कंप मच गया. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है. टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारने के लिए समझाया जा रहा है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है. गिरफ्तारी न होने पर जान देने की धमकी दे दे रहा है. पुलिस फोर्स भी स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए प्रयास कर रही है.
बता दें कि क्षेत्रीय कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी और उनके बेटे अमन सोनी से मारपीट का आरोप है. दोनों पक्षों की तरफ से भिलाईनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. सतपाल सिंह का आरोप है कि पाषर्द व उनके बेटे की जब तक गिरफ्तारी नहीं होती,वह टॉवर से नहीं उतरेंगे. आरोप लगाया जा रहा है कि पार्षद अभय सोनी, बेटे अमन सोनी समर्थकों के साथ काफी हंगामा किया था. सतपाल सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर विरोधी पार्टी के लिए काम किया. इसी बात को लेकर पार्षद पुत्र और सतपाल के बीच सेक्टर-9 चौक पर 19 नवंबर का कहासुनी हुई. वहीं, मारपीट भी हुई.
