भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा नेक पहल चलाया जा रहा है इसी कड़ी में विगत 18 वर्षों से कार्यरत शहीद वीर नारायण सिंह नगर,आई टी आई निवासी मोहम्मद आसिफ़ को उनकी बहन की शादी के लिए एसोसिएशन द्वारा 25 हजार रु नगद भेंट कर मदद किया गया है, साथ ही एसोसिएशन के समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी.
मुख्यरूप से भिलाई ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के संरक्षक अचलजीत भाटिया, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ,प्रभुनाथ मिश्रा,गनी खान, एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, सुधीर सिंह ठाकुर, रुद्रा दादा, सुनील चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह लल्लू, कोषाध्यक्ष जोगा राव, निर्मल सिंह, सचिव दिलीप खटवानी, बलजिंदर सिंह बिल्ला, महेंद्र सिंह, शाहनवाज़ कुरैशी(शानू),अमित सिंह, सोम सिंह, यश सिंह, अजय कुमार आशीष पाण्डेय, अमित सिंह, गुरप्रीत सिंह हैरी, पीतांबर, जॉन व समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें.
