राजनांदगांव– ग्राम जोरातराई (मनगटा) मे जागव युवा ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में देवउठवनी एकादशी के अवसर पर जागव तुलसी पूजन महोत्सव का आयोजन 23 नवंबर को किया जा रहा है. जागव युवा ग्रुप के अध्यक्ष रमाकांत साहू ने बताया कि 23 नवंबर दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी और 12 से 3 बजे तक तुलसी पूजन के पश्चात महाप्रसादी वितरण किया जाएगा एवं रात्रि में 9 बजे से रंग झरोखा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुनेश्वर शोभाराम बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ विधायक डोंगरगढ़ ,भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ,विशेष अतिथि हर्षिता स्वामी बघेल सदस्य जिला पंचायत सदस्य, दुर्गेश द्विवेदी सदस्य कृषि उपज मंडी, रतन लाल यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस घुमका, मोहनीश धनकर जनपद सदस्य,ओम प्रकाश साहू जनपद सदस्य, सौरभ वैष्णव अध्यक्ष युवा कांग्रेस,अखिलेश दुबे महामंत्री, गिरीश विधायक प्रतिनिधि ,तुलदास साहू, ललित चादतारे, संतोष कुमार साहू सरपंच, परमानंद साहू, राजेंद्र यदु, संदीप वर्मा, नेमूचंद साहू के आदि के अतिथ्य मे होगा.
आयोजक समिति के, अध्यक्ष रमाकांत साहू, सोमेश साहू उपाध्यक्ष, मोनेश कुमार कोषाध्यक्ष, खिलेंद्र कुमार महासचिव, विकेश कुमार सचिव, भूपेंद्र कुमार प्रवक्ता सहित सभी सदस्यगणों ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है और क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है.
