भिलाई- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान से बनाई गई रंगोली को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, आज भिलाई निवास में बेटी और बहु ने धान से बहुत ही प्यारी रंगोली बनाई. हमारे छत्तीसगढ़ में धान और दिवाली का विशेष संबंध होता है, प्रथम दिवस चिरई चुगनी लगाकर इसकी शुरुआत होती. इस समय धान की भी कटाई होती है, जिसे बेचकर किसान, मजदूर और गरीब दिवाली मनाते हैं. नई-नई वस्तुएं खरीदते हैं. आप सभी प्रदेशवासियों को ख़ुशी, रोशनी और उत्साह के पावन पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1723310587877134805?s=20
