
छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं अपनी संस्कृति को लेकर पूरे भारत में अंडर 30 में अपनी जगह बनाई और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को गौरवान्वित किया है
छत्तीसगढ़ की फेमस बाल गायिका आरू साहू ने फिर से एक बार प्रदेश का नाम रोशन किया है दरअसल ‘जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड और गिव इंडिया फाउंडेशन के तहत आयोजित ‘बोर्न टु शाइन’ प्रतियोगिता में आरू साहू ने जीत हासिल कर ली है
देश भर के 8 शहरों की 5 से 15 साल की उम्र की लड़कियों को 4 लाख रुपये की छात्रवृत्ति और 30 महीने के लिए मेंटरिंग से सम्मानित किया गया। पिछले एक साल में, देश भर में कला क्षेत्र से जुड़ी 5000 से अधिक लड़कियों ने इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किये और विजेताओं का चयन एक विशेष जूरी पैनल द्वारा कई राउंड के बाद किया गया था. 2 महीने पहले ओजस्वी आरू साहू ने कोलकाता में एक आडिशन दिया था जिसमें उन्होंने अपने छत्तीसगढ़ का राज गीत की प्रस्तुति दी थी जहां प्रदेश के राज गीत को सुनकर वहां के ज्यूरी मेंबर्स भावुक हो गए और आरु की बहुत सराहना की थी और अंततः आरू की मेहनत रंग लाई और इस प्रतियोगिता की विजेता बनी