बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है. जानकारी के मुताबिक वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे. इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया. इससे गाड़ी का शीशा टूट गया. यह घटना जिले के नवागढ़ ब्लाक के झाल की है.
इस हमले के बाद उनके समर्थक नवागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. फिलहाल गुरु रुद्रकुमार पूर्णतः स्वस्थ्य हैं. आज वे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करेंगे.
