पटना में दिवाली से पहले वेटनरी कॉलेज में 11 लाख 11 हजार दीये से अखंड भारत माता की छवि उकेरी गई. जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया में दर्ज किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में किया गया. जिसका शुभारंभ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया.
भागलपुर के शिल्पकारों द्वारा करीब 48 घंटों के मेहनत के बाद मोजेक आर्ट की मदद से उकेरी गई .केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि विश्व में पहला इस तरह का आयोजन किया गया है. जहां अखंड माँ भारती की छवि को मोजेक आर्ट की मदद से बनाई गई है. माँ भारती की छवि को भागलपुर के निखिलम आर्ट कुटीर के 5 शिल्पकारों एवं 35 अन्य मजदूरों की मदद से बनाया गया.
बता दें कि श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर और मिशन वन्देमातरम् फाउंडेशन बैनर के तले मेरे देश की धरती – एक दीप भारत माता के नामक कार्यक्रम “मां भारती दीप यज्ञ” के रूप में दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया है, जो पांच नवंबर तक चलेगा. वहीं भारत माता की छवि को 270 फिट लंबा और 150 फीट चौड़ा बारह रंगों की मदद से बनाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में चल रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की पूर्णाहुति के मौके पर बिहार के शहीद व स्वतंत्रता सेनानी के करीब 100 परिवार जनों को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया.
