केशकाल : छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके पहले आज शाम पांच बजे के बाद सार्वजनिक मंचों से चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लग जाएगा जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे. छत्तीसगढ़ की सत्ता में परिवर्तन लाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक रही है.
इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी छत्तीसगढ़ पहुची हैं. जहां भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया. स्मृति ईरानी रोड शो के लिए केशकाल पहुंची हैं, जहां उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई. इसके साथ ही ईरानी ने चाय पीते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा की.वहीं स्मृति ईरानी चाय पर चर्चा करने के बाद बोरगांव से बहीगांव होते हुए स्मृति ईरानी फरसगांव पहुंचेगी.
जहां चुनावी प्रचार के लिए आमसभा को संबोधित करेंगी. वैसे तय कार्यक्रम के अनुसार स्मृति ईरानी दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में आम सभा को संबोधित करेंगी. फिर शाम 4:15 बजे कटघोरा और शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी. कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी. आज शाम 5 बजे के बाद सार्वजनिक मंचों से चुनाव प्रचार थम जाएगा जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे.
