रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी दुर्ग शहर में आज सभा को संबोधित करेंगे. पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं को साधने राष्ट्रीय नेताओं का धुआंधार दौरा जारी है. बस्तर को साधने के लिए चार नवंबर को प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियां चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगी. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव व कांकेर में संबोधित करेंगे.
विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा. बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने अब पूरी ताकत झोंक दी है. यही कारण है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का एक के बाद लगातार दौरा कार्यक्रम और चुनावी सभाएं हो रही हैं. राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम लगा रही हैं.
