दुर्ग- पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी सहित 96 पौव्वा देशी शराब जप्त किया. पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन / निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत मुखवीरी मिली की गंजपारा चौक गोकुल होटल के पास दुर्ग में सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब अपने कब्जे में रखकर बेचने के लिये जा रहा था. कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित देवदास पिता रैनू देवदास उम्र 25 साल निवासी वार्ड 37 गंजपारा दुर्ग को पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 96 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एम.एल. कुल 17.280 बल्क लीटर किमती 7680/- रू. मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 622/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, उनि खगेन्द्र पटारे, आरक्षक लव पाण्डेय, अलाउद्दीन शेख का विशेष योगदान रहा.
