बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तारबाहर क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड में स्थित होटल सेंट्रल पॉइंट फड़ में खुलेआम जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस होटल में रईस कारोबारियों की जुए की महफिल जमती थी.
बता दें, सूचना मिलने पर तारबाहर पुलिस ने रेड मारी, जिसके बाद कुल 63 हजार 100 रूपये ताशपत्ती जप्त की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
