अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण भूकंप आ रहे हैं. अक्टूबर महीने में ही आए भूकंप के झटकों की वजह से अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और करोड़ों की सम्पत्ति का नुकसान हो चुका है.
अफगानिस्तान में भूकंप आने का सिलसिला जारी है. अफगानी नागरिक एक भूकंप से झटके से उबर नहीं पाते हैं कि फिर से भूकंप के झटके महसूस होने लगते हैं. इसी क्रम में गुरूवार रात भारतीय समयानुसार 01:09 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई.
7 अक्टूबर को आया था विनाशकारी भूकंप
बता दें कि 7 अक्टूबर को, हेरात के उसी हिस्से में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ था. उसके बाद से भूकंप के और आठ शक्तिशाली झटके आए, जिससे कई ग्रामीण घर गिर गए और 1 हजार से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए. इसके कुछ दिनों के बाद, जब हजारों भयभीत निवासी बिना आश्रय के रह गए और स्वयंसेवक जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे थे, उसी तीव्रता के एक और झटके ने एक व्यक्ति की जान ले ली और 130 अन्य घायल हो गए. यूनिसेफ ने बुधवार को कहा कि भूकंप में मरने वालों में 90 प्रतशित से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल थे.
