भिलाई- भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव लगातार जनता से जुड़े है. उनके संपर्क है. विधायक देवेंद्र लगातार जनता से मिल रहे है. लोगों के वार्ड में जनता के बीच जाकर लोगों के घर-घर जाकर लोगों का हालचाल पूछते है और समस्याओं का समाधान करते हैं.
विधायक बनने के पहले महापौर के कार्यकाल से विधायक देवेंद्र यादव लगातार भिलाई की भलाई और जनता की सेवा में लगे हैं. इस 5 साल के विश्वास, इस 5 साल के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए अब विधायक श्री यादव 25 अक्टूबर शाम 5 बजे हनुमान मंदिर सेक्टर 9 से विश्वास यात्रा की शुरूआत किये है. विधायक श्री यादव ने इसके यात्रा के संबंध में बताते हुए कहा कि 5 साल उन्होंने जनता की सेवा. इस सेवा के बीच जनता से जो प्रेम संबंध, जो अटूट रिश्ता बना है. इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए वे यात्रा कर रहे हैं.
बता दे कि इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली. फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की. इसके बाद कोरोना काल आया. तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए. लोगों की मदद की. इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया. तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले. इन सब के बाद अब प्रगति यात्रा की शुरूआत करने वाले है. 19 अगस्त से 251 किलोमीटर की प्रगति यात्रा की थी. इसके बाद अब विश्वास यात्रा शुरू कर रहे हैं.
