भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, तीन की मौत
सूरजपुर- भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसा सूरजपुर के वाराणसी मुख्य मार्ग पर घटी है. हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सूरजपुर बनारस मुख्य मार्ग पर बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस ने शवों को भटगांव के मचुर्री में रखवाया है.
