रायपुर : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कल अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने आखिरी सूची में बची हुई 7 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें 4 विधायकों की टिकट काट दी गई है. 90 सीटों के विधानसभा उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस ने इस बार 22 विधायकों की टिकट काट दी है और 18 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है. विधायकों की टिकट काटे जाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है.
सुशील आनंद ने कहा ने कहा है कि विपक्ष बौखलाई हुई है, जिसके चलते आरोप लगा रही है. कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने का अधिकार कांग्रेस पार्टी को है, जो कार्यकर्ता की भूमिका में थे चुनाव लड़कर विधायक बनेंगे. बाकी नेताओं को भी अलग जिम्मेदारी दी गई है. जबकि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से बिना पूछे ही टिकट दे दिया है. इससे पहले महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने 18 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है. ये कांग्रेस पार्टी में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के फैसले का ही परिणाम है.
