राजिम- ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरा मामला अभनपुर के ग्राम परसूलीडीह का बताया जा रहा है. बता दें कि ट्रक चालक ने पहले बाइक सवार को ठोकर मार कर वहां से भागने के चक्कर में सामने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार के पीछे के परखच्चे उड़ गये, तो वहीं लापरवाह ट्रक चालक बाइक सवार को रौंदने व कार को टक्कर मारने के बाद सीधे एक घर मे जा घुसी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.
घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक चालक के ऊपर लात-घूसे बरसा दिये जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर में भर्ती कराया गया है. साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
