रायपुर : नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव की टिकट नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों समर्थकों ने सुभाष स्टेडियम में एकत्र होकर प्रदर्शन किया.
दरअसल एजाज ढेबर ने रायपुर दक्षिण से टिकट की मांग की थी मगर पार्टी ने महंत रामसुंदर दास को यहां से प्रत्याशी बनाया. रायपुर दक्षिण से टिकट नहीं मिलने से ढेबर के समर्थकों में भारी आक्रोश है.
