फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का हुआ अंतिम प्रकाशन
राजनांदगांव – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. इसी परिपे्रक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेस कान्फ्रेस ली. कलेक्टर ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय एवं प्रत्येक विधानसभा हेतु अनुविभागीय कार्यालय में एक-एक ईव्हीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर स्थापित कर मतदाता जागरूकता के लिए ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है. स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन बसंतपुर राजनांदगांव को मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम बनाया गया है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन की घोषणा दिनांक से सम्पूर्ण जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो जायेगी. सभी शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्तियों से 24, 48 एवं 72 घण्टे के भीतर सभी राजनीतिक संबंधी बैनर, पोस्टर, प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया गया. प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया गया. शासकीय अवकाश 12, 13,19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक किया गया. स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करने और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने तथा डेटाबेस को अद्यतन करने और पूरकों की छपाई का कार्य 29 सितम्बर 2023 तक किया गया. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को हुआ है.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम अंतर्गत नवीन मतदाता नाम जोडऩे हेतु फार्म 6, विलोपन हेतु फार्म-7, सुधार एवं स्थानांतरण हेतु फार्म 8 में 61 हजार 201 आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 59 हजार 882 आवेदनों का स्वीकार किया गया. जिसमें नाम जोडऩे के लिए फार्म-6 में 32 हजार 705 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 32 हजार 371 आवेदनों को स्वीकार किया गया. मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 में 19 हजार 721 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 18 हजार 980 आवेदन को स्वीकार किया गया. संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए फार्म-8 में 8 हजार 775 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 8 हजार 531 आवेदनों को स्वीकार किया गया.
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने बताया कि राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 95 हजार 683 है. इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 46 हजार 618, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 49 हजार 60 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 553 है. इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 हजार 513, महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार 37 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 407 है.
इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 705, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 700 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या की संख्या 2 है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 631 है. इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या की संख्या 1 लाख 1 हजार 976 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 655 है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 92 है. इनमें पुरूष मतदाताओं की
इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
