विधायक ने कहा यह मेरा फर्ज था, मैं सिर्फ अपनी जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी से निभा रहा
भिलाई- भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं. इस प्रगति यात्रा के दौरान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोज लाखों की सौगात दे रहे हैं. हर वार्ड में लाखों का विकास कार्य करवा रहे हैं. इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव गत दिनों जब प्रगति यात्रा कर रहे थे.
इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 70 हुडको और वार्ड 45 बालाजी नगर में प्रगति यात्रा की. यहां वे लोगों से मिलने के साथ ही उन्हें विभिन्न विकास कार्याों की सौगात की. साथ ही पुराने जो विकास कार्य चल रहे है. उनका भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी देखी और संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए है. प्रगति यात्रा के दौरान सुबह विधायक श्री यादव वार्ड 60 हुडकों पहुंचे. जहां वार्ड पार्षद सीजू एंथोनी और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया. पुष्प माला पहनाएं. तिलक लगाए और फिर यात्रा शुरू की. विधायक को देख कर प्रगति यात्रा में हजारों की संख्या में वार्डवासी शामिल हुए. विधायक श्री यादव लगातार हर घर पहुंचे और लोगों से मिले.
इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी और वार्ड के वरिष्ठ नागरिको के हाथों से भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्मपन करवाया गया. इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि युवा विधायक देवेंद्र यादव लगातर हुडको के विकास के लिए काम कर रहे हैं. पहले के शासन काल में हुडको उपेक्षित था, यहां कोई नेता आता भी नहीं था. विकास कार्य भी नहीं होते थे. लेकिन अब कई विकास कार्य हो चुकी है. लोगों ने कहा कि विधायक श्री यादव जो नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि विधायक श्री यादव ने हुडको और खुर्सीपार के वार्डों को चमका दिया है. पूरे वार्डों में इतने विकास कार्य किए किए पूरी तश्वीर ही बदल गई है. इसके लिए वार्डवासियों ने उन्हें साधूवाद दिया. विधायक श्री यादव ने समाज प्रमुख और बड़े बुजुर्गों को प्रमाण किए और कहा कि आप सब का आशीर्वाद और प्रेम ही है जिससे मुझे शक्ति मिलती है. आप सब के आशीर्वाद ही मेरे लिए सब कुछ है.
वार्ड 70 हुडकों में जगदीश्वर महादेव शिव मंदिर के प्रागंण में शेड एवं पेवर ब्लाक लगाया जाएगा. इसके साथ ही एमआईजी 1/391 शिवपार्वती मंदिर में टिनशेड लगाने का कार्य किया जाएगा. साथ ही इसी वार्ड में एलआईजी शिवमंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक एवं बोर खनन किया जाएगा. इन तीनों विकास कार्यों का आज प्रगति यात्रा के दौरान भूमिपूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया.
बालाजी नगर में यह होंगे विकास कार्य
कन्या विद्यालय में टंकी बनाया जाएगा. 2 लाख की लागत से येलम्मा मंदिर के समीप शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा. जिसका भूमिपूजन किया गया. 19 लाख की लागत से साई मंदिर परिसर में डोमशेड का निर्माण किया जाएगा. 3 लाख की लागत से सड़क 53-54 में मंच निर्माण किया जाएा. 3 लाख की लागत से बालाजी नगर में बैडमिंटन कोर्ट, सड़क डामरीकरण, 10 लाख से ढक्कन लगाने का काम्र 5 लाख की लागत से लक्ष्मीनगर में सार्वजनिक मंच निर्माण, 4 लाख से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा. इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है.
