नशे मे धुत युवतियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल की कर दी पिटाई, दो युवतियां गिरफ्तार
जगदलपुर- महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वाली दोनों युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. बस्तर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवतियों ने एक महिला कांस्टेबल की पिटाई कर दी. दोनों युवतियां शराब के नशे में थी. किसी बात को लेकर इनका ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल से विवाद हो गया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
यह मामला एक अक्टूबर की देर रात का है. जब गणेश विसर्जन के लिए झांकी निकाली गई थी. सुरक्षा के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया था. इसी बीच एक स्कूटी में दो युवती शिल्पा कश्यप (26) और प्रिया शर्मा (26) आईं.फिर अन्य महिला कांस्टेबल ने इस विवाद को शांत करवाया. घटना के बाद महिला कांस्टेबल सिटी कोतवाली में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अफसरों ने बताया कि जिस समय विवाद हुआ उसी समय इन दोनों युवतियों का टेस्ट करवाया गया था. जांच में दोनों का शराब पीना पाया गया. पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
