लोगों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक
भिलाई- गांधी जयंती से पहले रविवार (1 अक्टूबर) को पूरे देश में सफाई अभियान शुरू किया गया. जिसमें नेताओं, मंत्रियों से लेकर अधिकारी तक हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए. इसी तरह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अलका मेश्राम एवं एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.चांदनी मरकाम की उपस्थिति में महाविद्यालय परिसर एवं आसपास की बस्ती में जाकर 1 घंटे तक साफ-सफाई कार्यक्रम में भाग लेकर श्रमदान किया और साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक किया. इस कार्य को संपन्न करने में स्वयं महाविद्यालय की प्राचार्य ने भी अपने हाथों में झाड़ू लेकर महाविद्यालय परिसर में अन्य प्राध्यापकों एवं स्वयं सेविकाओं के साथ मिलकर सफाई कार्य करने में अपना सहयोग प्रदान किया.
