भिलाई : भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत नंदिनी रोड स्थित रौनक ट्रेडिंग कंपनी में वर्कर काम कर रहे थे. उसी समय एक बैटरी ब्लास्ट हो गई. एक महिला श्रमिक खुर्सीपार निवासी सुभद्रा तांडी चपेट में आने से घायल हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया.
छावनी थाना पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की शाम करीब 5.30 बजे की है. रौनक ट्रेडिंग कंपनी में महिला और पुरुष वर्कर काम कर रहे थे. तभी अचानक धुंआ उठा तो वर्कर भागने लगे. इतने में बैटरी ब्लास्ट हो गई जिससे सुभद्रा तांडी घायल हो गई. उसे लाल बहादूर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर महिला को अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
