दुर्ग- स्काउटर रोवर रेंजर द्वारा रक्तदान कर जन सामान्य को यह संदेश दिया की रक्त दान से बढ़कर कोई दान नही होता, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में सहायक हो सकती है. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव, विधायक महासमुंद विनोद सेवन लाल चंद्राकर जन्मदिन पर 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया. शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में एक रोवर जो कि पहली बार रक्तदान किया गया. डोनर्स को जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया.
इस कार्यक्रम की जिला शिक्षा अधिकारी (जिला आयुक्त स्काउट) अभय जायसवाल, जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर, सहायक संचालक राजेश ओझा ने सराहना की.
