रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी की रेड जारी है. राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित जुबेस्ता अस्पताल के बाहर सोमवार सुबह से सीआरपीएफ के जवान तैनात दिखे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि सट्टेबाजी में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला की जांच के दौरान ED को डॉ. एआर दल्ला का लिंक मिला है.
जिसके बाद टीम जांच के लिए अस्पताल और घर पहुंची है. उनके हवाला कनेक्शन की भी जांच जारी है. उनके घर पर पूछताछ की जा रही है. हालांकि यह जांच किस सिलसिले में जारी है यह साफ नहीं है.
दरअसल छत्तीसगढ़ में ईडी इन दिनों आधा दर्जन अलग-अलग मामलों में जांच और छापामार कार्रवाई चल रही है. यह जांच किस सिलसिले में जारी है यह साफ नहीं है.
दरअसल डॉ दल्ला एक राज्य सिकलसेल संस्थान में भी सक्रिय थे डीएमएफ की राशि सिकलसेल संस्थान में भी उपयोग की गई है. प्रदेश में ईडी की नजर इन दिनों डीएमएफ की राशि पर भी है.
इसी के साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि रविवार रात ED की टीम दुर्ग और रायगढ़ भी पहुंची. जहां भी दो जगहों पर छापा मारा गया है. ईडी की टीम ने इन जगहों से दस्तावेज भी जब्त किए है.
