भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी का कार्डियक हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक़ रॉकेट लॉन्च काउंटडाउन में अपनी आवाज से पहचान बनाने वाली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वैज्ञानिक वलारमथी का कार्डियक चंद्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग में अपनी अनूठी आवाज से घोषणाएं की वह रविवार शाम दुनिया को अलविदा कह गईं.

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था. 23 अगस्त को, मिशन का लैंडर मॉड्यूल, जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल था, सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरा, जिससे भारत यह मील का पत्थर हासिल करने वाला चौथा देश बन गया. यह पहली बार है जब कोई देश चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा.
