रायपुर : भाजपा की पहली सूची में घोषित सभी 21 प्रत्याशी राजधानी पहुंच चुके हैं. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में इन प्रत्याशियों की बैठक शुरु हो चुकी है. इन्हें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव की ओर सतर्क रहने के टिप्स देंगे.
बैठक में इन्हें नामांकन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों, विवरण आदि संग्रहण की भी जानकारी देंगे. इनमें से कुछ ही लोग विस, या अन्य निकाय चुनाव लड़ चुके हैं. इस बैठक के लिए ओम माथुर सोमवार रात रायपुर पहुंच चुके हैं. बैठक में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहेंगे.
