दुर्ग- पदमनाभपुर में पत्नि को जान से मारने की कोशिश करने वाली पती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है यशवंत सिहं ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन कवलजीत कौर उर्फ रेणु जो पारिवारिक विवाद के चलते कसारीडीह दुर्ग में किराये के मकान में अपने बच्चों के साथ रहती थी. जहां उसके पति प्रदीप साहू निवासी ग्राम एरला थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव ने पारिवारिक वाद विवाद कर हत्या करने के उद्देश्य से मारपीट कर सब्जी काटने के चाकु से प्राण घातक हमला कर फरार हो गया. शिकायत पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 246 / 23 धारा 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर फारर आरोपी के पतासाजी के दौरान प्राप्त कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी का लोकेशन ग्राम चवाड़ थाना नरहरपुर जिला कांकेर से आरोपी को पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करन पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
