भिलाई- भिलाई नगर विधायक देवेेंद्र यादव शहर वासियों के साथ मिलकर आजादी के 76 वर्ष पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेंगे. आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा में महात्मा गांधी, भारत माता, सुभाष चंद्र बोस आदि महापुरूषों के रूप में बच्चे भी इस यात्रा में शामिल होंगे. इसकी तैयारी की जा रही है.
हर साल की तरह इस साल भी विधायक देवेंद्र यादव तिरंगा यात्रा निकालने वाले है. इसके लिए तैयारी चल रही है. 12, 13 और 14 अगस्त को यात्रा निकाली जाएगी. शहर के सभी वार्ड और गलियों से होकर यात्रा निकलने. जिसमे शहर भर के हजारों लोग शामिल होंगे.
देश की आजादी के 76 वां साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र में 76 किलोमीटर की आजादी की तिरंगा यात्रा करेंगे.
भारत के ह्रदय में बसता है भिलाई और भिलाई के दिल में बसता है तिरंगा- देवेंद्र यादव
तिरंगे की आन बान और शान को बनाए रखते हुए भिलाई के हर गली मोहल्ले से गुजरेगी 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, क्योंकि भारत के ह्रदय में बसता है भिलाई और भिलाई के दिल में बसता है तिरंगा. आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने की अवसर पर 12 से 14 अगस्त तक भिलाई में तिरंगा पदयात्रा किया जाएगा जिसमें पूरे शहर वासी सादर आमंत्रित हैं.
