राजनांदगांव- श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद पूरे भारत में हर्ष की लहर उमड़ पड़ी. भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय महिलाओं कार्यकर्ता व राजनांदगांव जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष हेमिन लाउत्रे ने देश की इस महान उपलब्धि पर श्रीहरिकोटा के कर्मठ व समर्पित वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह दिन भारत के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा.

मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में अब हम केवल रॉकेट लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं है. आज पूरी दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है. उन्होंने कहा कि पूरा मिशन स्वदेशी है यह आत्मनिर्भर मंत्र पर खरा उतर रहा है. गौरतलब है कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान- 3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है.बहुत कम लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा. चंद्रयान-3 को भेजने के लिए एल वी एम-3 लांचर का इस्तेमाल किया गया है. अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सुरक्षित लैडिंग होती है तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगी.
