दुर्ग जिले से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया. आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक पिता ने अपनी ही 12 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना लिया. घटना के बाद नाबालिग की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत की. पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुपेला थाना क्षेत्र का है. जहां हैवान पिता ने अपनी ही 12 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
