दुर्ग- कोसरिया मरार समाज परिक्षेत्रीय धनोरा दुर्ग राज का शपथ ग्रहण समारोह ग्राम खम्हरिया में संपन्न हुआ. महिला पदाधिकारियों का भी सर्व सहमती से चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष लीला पटेल (पुरई), उपाध्यक्ष कामनी पटेल (हनोदा), सचिव गायत्री पटेल (खम्हरिया), कोषाध्यक्ष प्रभा पटेल शपथ के बाद पदभार ग्रहण किया गया.


यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज पटेल, मोनेश पटेल ने दी कि परिक्षेत्रीय मरार समाज धनोरा दुर्ग राज के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में समाज के महिला व पुरुष उपस्थित रहे.
