महाकाल यात्रा को लेकर शिव भक्तों में बना है भारी उत्साह
राहुल गौतम राजनांदगांव- भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना इस साल पूरे 2 महीने का पड़ रहा है. यह शिव भक्तों के लिए बड़ा अवसर है कि उनकी भक्ति अधिक से अधिक की जाए. इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के शिव भक्तों द्वारा पवन डागा और नीलू शर्मा के नेतृत्व में आठ अलग-अलग सोमवार को निकलेगी पहली महाकाल यात्रा 10 जुलाई दोपहर 3 बजे से नई हाट बाजार से निकलेगी. प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिव भक्त नीलू शर्मा ने पवन डागा की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सभी आठों महाकाल यात्राओं के बारे में सविस्तार जानकारी दी.


यात्रा का विवरण –
प्रथम यात्रा – नंदई हाटबाजार से गंज चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, काली माई मंदिर, अग्रसेन चौक, सुरजन गली, कामठी लाईन, भारत माता चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, बांसपाई पारा, गायक खिलेश यादव दुर्ग, 17 जुलाई 2023, सोमवार समय दोप, 3 बजे से
द्वितीय यात्रा– काली माई मंदिर, अग्रसेन चौक, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, गंजलाईन, लखोली, जनता कॉलोनी, दुर्गा चौक लखोली गायक सुनील सिहोरे, 24 जुलाई 2023 सोमवार समय दोप. 3 बजे से
तृतीय यात्रा- ममता नगर, तुलसीपुर, लेबर कॉलोनी, संगम चौक गायक हार्दिक व्यास जी, 31 जुलाई 2023, सोमवार समय दोप. 3 बजे से
चतुर्थ यात्रा – बसंतपुर, माहामाया चौक, महेश नगर, भदोरिया चौक, लालबाग गायक सुनील सिहोरे, 07 अगस्त 2023, सोमवार समय दोप. 12 बजे से
पंचम यात्रा – सिंगदई, हल्दी, मोडिया, सिंघोला, माता मंदिर सिंघोला गायक अभि कौशिक, 14 अगस्त 2023, सोमवार समय दोप. 3 बजे से
षष्टम यात्रा – लक्ष्मी मंदिर, हमाल पारा, गुडाखू लाईन, जुनी हटरी, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, बाल गोविंद चौक, सदर बाजार, भारत माता चौक, भरकापारा, इंदिरा सरोवर देश भक्ति भाईचारा, सद्भावना का संदेश, 21 अगस्त 2023, सोमवार समय दोप. 2 बजे से
सप्तम यात्रा – शिव नगर, शांति नगर, चिखली, स्टेशन पारा, गौरी नगर गायक – सुनील सिहोरे, 28 अगस्त 2023, सोमवार समय दोप. 2 बजे से
अष्टम यात्रा- मां शीतला मंदिर, जमात पारा, मानव मंदिर चौक, जय स्तंभ चौक गायक खिलेश यादव महावीर चौक, गुड़ाखू लाईन, आजाद चौक, बाजाली मंदिर, गंज चौक
पत्रकार वार्ता में शिवभक्त निखिल द्विवेदी, राजू डागा, कमल सोनी, मुकेश दुबे, शाहिद भाई, रूपेश दुबे, लक्ष्मण लोहिया आदि उपस्थित थे.
