बिलासपुर में आज कांग्रेस-भाजपा के हाई प्रोफाइल नेताओं का दौरा रहेगा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिलासपुर पहुंचेंगे. जेपी नड्डा यहां रेलवे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा शाम चार बजे इंदौर से बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जिसके बाद वह शाम पांच बजे रेलवे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
सभा के बाद संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सिंधु अमरधाम आश्रम पहुचेंगे. आश्रम में जेपी नड्डा साई लाल दास से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद शाम 6.30 बजे वह बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
वहीं, आज सीएम भूपेश बघेल भी बिलासपुर पहुंचेंगे. सीएम यहां बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे. उधर, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी बिलासपुर दौरे पर रहेंगे. डिप्टी सीएम बेलतरा में बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे.
