फिल्मी जगत से एक दु:खद खबर सामने आ रही है. मनोरंजन जगत के एक बेहद और मशहूर टीवी और फिल्म एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो कैंसर से जूझ रहे थे. उनकी मृत्यु की ख़बर की पुष्टि एक्टर यशपाल शर्मा ने की. बताया जा रहा है कि मंगल ढिल्लों लंबे समय से बीमार थे, और एक महीने से उनका अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था. लेकिन एक्टर की हालत बिगड़ती चली गई और 11 जून को उन्होंने दम तोड़ दिया. बता दें कि मंगल ढिल्लों कई फिल्मों और सीरियल्स में बतौर एक्टर का काम कर चुके थे. इसके साथ-साथ वो एक राइटर,डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुके है.
