छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से लोगों को होने वाली दिक्कतों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है. श्री बघेल ने मुख्य सचिव को अहम निर्देश दिए हैं कि पटवारियों की हड़ताल के कारण आम जनता, युवाओं को नौकरी, एडमिशन या भत्ता संबंधी कार्यो में कोई परेशानी न हो ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. दरअसल, प्रदेशभर के पटवारी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इसका असर अब लोगों पर पड़ने लगा है.
जनता को हो रही परेशानी का मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने लिया संज्ञान
पटवारी हड़ताल के संबंध में ली जानकारी और मुख्य सचिव को दिए अहम निर्देश।
– आम जनता, युवाओं को नौकरी एवं भत्ता संबंधी कार्यों में परेशानी ना हो ये सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।…
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 6, 2023
पटवारियों की हड़ताल के कारण आम लोगों के साथ-साथ युवा वर्ग परेशान भी है. राज्य के पटवारी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. वेतन विसंगति और प्रमोशन जैसी आठ मांगों के लिए पटवारी हड़ताल कर रहे हैं. पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर अब जन जीवन पर पड़ रहा है, क्योंकि आय जाति निवास से लेकर जमीन से जुड़े हर काम में पटवारी की जरूरत पड़ती है. कुछ दिनों में स्कूल कॉलेज खुलेंगे. इस दौरान बच्चों को आय जाति और निवास प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है. छात्रवृत्ति के लिए ये सभी जरूरी दस्तावेज हैं. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिसमें इस दस्तावेजों को जरूरत पड़ती है. बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए भी ये जरूरी दस्तावेज हैं, लेकिन पटवारियों के हड़ताल पर होने के कारण ये सारे काम ठप हैं. युवाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है. अगर इसी तरह हड़ताल लंबी चलता रहा तो एडमिशन से लेकर नौकरी के आवेदन से युवा चूक जाएंगे. और किसानों के लिए भी समस्या खड़ी हो जाएगी, क्योंकि खेती किसानी का सीजन आ जाएगा.
