भिलाई निगमायुक्त रोहित व्यास के 03.06.2023 से 06.06.2023 प्रवास से वापस लौटते तक एवं अवकाश की अवधि दिनांक 07.06.23 से 15.06.23 तक लक्ष्मण तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा सहायक कलेक्टर दुर्ग आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के चालू प्रभार में रहने एवं प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन करेंगे. इसके पहले लक्ष्मण तिवारी कुछ दिनों तक नगर निगम दुर्ग में आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.


