छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालक एवं पशु चिकित्सक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. दोनों के ही खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की वजह से ये कार्रवाई की गई है. नौकरी से बर्खास्त किए जाने आने का आदेश पशुधन विकास विभाग की उप सचिव तुलिका प्रजापति ने जारी किया है. कांकेर जिले में पदस्थापना के दौरान वर्ष 2012 में हुई थी आर्थिक गड़बड़ी आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो द्वारा अपराध दर्ज किया गया था. बर्खास्त अधिकारी डीएस ध्रुव वर्तमान में गरियाबंद में सहायक संचालक के पद पर थे. वही डॉक्टर पी एल सरल जो कांकेर जिला मुख्यालय में पदस्थ थे. इनके विरूद्ध 6 साल पूर्व ईओडब्लू ने भ्रष्टाचार अधिनियम के मामले दर्ज किया था.

