राहुल गौतम राजनांदगाव- जीई रोड से अचानक गायब हुए बच्ची को खोज निकाला है. लापता की सूचना मिलते ही तुरंत गायब बच्ची को खोजने के लिए कोतवाली सिविल टीमने बनाई और खोजबीन शुरू किया गया. बालाघाट निवासी द्वारा कोतवाली थाना आकर बताया की उसकी छोटी बच्ची शाम 7.15 बजे से बांसटाल जी- ई रोड से बिना बताए कही चली गई है. थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए कोतवाली सिविल टीम को तुरंत मौके पर भेजकर पता तलाश करने की हिदायत दी गई लगातार कैमरे की फुटेज एंव आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए भगतसिंह चौक के पास बच्ची को सड़क किनारे ओवरब्रिज के नीचे बैठे हुए देख कर पहचान कर थाना लाकर सीडब्ल्यूसी भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भोला सिंह, प्र. आर. धनसीर, आर. प्रख्यात जैन, आर. रामखिलावन, आर. कुश बघेल, आर. अविनाश झा का सराहनीय योगदान रहा.
