भिलाई- भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं. भेंट मुलाकात के दौरान विधायक देेवेंद्र यादव लोगों से कुशल क्षेत्र जानने के साथ ही उन्हें कई सौगातें भी दे रहे हैं. इसी कड़ी में वार्ड 42 गौतम नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जहां विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को तीन नई सौगात दी है.
वार्डवासियों की मांग पर बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है. साथ ही यहां डोम शेड और मंच का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. जिसका विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया. लोकार्पण करके जनता को इन तीनों विकास कार्यों को समर्पित कर दिया. इसी के साथ ही जनता की मांग पर वार्ड के छूटे हुए नालियों का संधारण और सीमेंटीकरण कार्य के लिए विधायक ने घोषणा की और भूमिपूजन भी किया. करीब 10 लाख की लागत से इन कार्यों को किया जाएगा. इसके लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया गया है. साथ ही विधायक ने कहा कि जल्द ही नाली का संधारण व सीमेंटीकरण काम शुरू कर दिया जाएगा.
विधायक ने वार्डवासियों के साथ किया वार्ड का निरीक्षण
विधायक श्री यादव वार्डवासियों के साथ वार्ड का निरीक्षण कर वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को देखा. साथ ही लोगों ने उन्हें नालियों को भी दिखाया. जिसका सीमेंटीकरण व संधारण किया जाएगा. विधायक श्री यादव ने कहां कि जल्द ही नाली बन जाएंगी. इससे लोगों को लाभ मिलेगा. लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी. बारिश के दिनों में नाले के पानी गली और लोगों के घरों में नहीं बहेगा.
