कवर्धा में तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन 12 मई को किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत पतंजलि योग पीठ के केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने वैदिक मंत्रों के साथ मंत्रोचारन करते हुए किया. इस कार्यक्रम में न केवल कवर्धा बल्कि आसपास के जिलों से हजारों लोग उपस्थित थे. योग का कार्यक्रम सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चलाया गया. स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि मनुष्य को होने वाले रोगों का मूल कारण विचार है. हमेशा स्वस्थ रहने के लिए बच्चे, बूढ़े और जवान सभी लोगों को योग करना चाहिए. योग से शारिरिक व्याधियों तो नष्ट होते ही है और साथ ही साथ मानसिक विकारों का भी शमन होता है. उन्होंने योग से नियमित रहने की सलाह दी है.
इस कार्यक्रम में नेशनल योग फेडरेशन के अध्यक्ष जयंत भारती, छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन राज्य कार्यकारिणी सदस्य खिलेंद्र कुमार साहू, अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेंद्र वर्मा, भारत स्वाभिमान न्यास राज्य सह-प्रभारी अनूप बंसल, नरेन्द्र पटेल, ऊधोराम साहू, बी.पी.शुक्ला, सुमन भारती, ममता साहू, राजेश पवार, रामनारायण शर्मा उपस्थित थे.
