रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुद्दे पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह को आड़े हाथों लिया है. भूपेश बघेल ने कहा कि शिवराज सिंह घूमते कम हैं और बोलते ज्यादा हैं. नक्सलियों पर हम जो दबाव किए हैं, इस कारण नक्सली मूव कर रहे हैं. यदि वहां नक्सली नहीं होते तो मारते कैसे ?
भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सली अब मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, वो उल्टा बोल रहे हैं, ये बात सही है छत्तीसगढ़ में नक्सली सबसे ज्यादा थे, अब धीर धीरे घट रहे हैं. इसके जितने कंमाडर हैं, वो छत्तीसगढ़ से नहीं हैं. ये छुपने के लिए आते हैं, चाहे वो महाराष्ट्र के हो, तेलंगाना के हो, आंध्रप्रदेश के हो या फिर ओडिशा के हो. यहां छुपने के लिए आते हैं.
