भिलाई- रिसाली नगर निगम के बीएसपी मार्केट समीप फुटकर व्यवसायियों द्वारा सर्व सुविधा युक्त चौपाटी निर्माण की मांग क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू से की जा रही थी, फुटकर व्यवसायियों की लिए बेहतर व्यवस्थापन एवं लोगों की सुविधा के लिए मांग के अनुरूप श्री साहू ने चौपाटी निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति प्रदान की एवं तेजी से निर्माण कार्य करवाने का आदेश दिया गया.
जितेन्द्र साहू ने चौपाटी निर्माण में चल रहें कार्य की निरीक्षण कर निर्माण निगमायुक्त एवं फुटकर व्यवसायियों से चर्चा की.
आयुक्त आशीष देवांगन, एमआईसी मेंबर चंद्रभान सिंह ठाकुर, अनूप डे, गोविंद चतुर्वेदी, निगम सिंह, विनय नेताम, इंजीनियर अखिलेश गुप्ता, प्रमोद चौधरी दीपक तिवारी कार्य स्थल पर मौजूद रहे.
