धमतरी- 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आने से पहले ही छात्र-छात्राओं से बार-बार अपील की जा रही है. सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध करता है कि वो असफलता के बाद कोई आत्मघाती कदम न उठायें. आपकी जिंदगी की सफलता और असफलता 10वीं-12वीं की परीक्षा तय नहीं करेगी. आप इस असफलता से सबक लेकर अपनी जिंदगी की नयी राह तय कीजिये.
लेकिन परिणाम आने के बाद ऐसा ही एक मामला गुरुवार को अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरी में देखने को मिला. जिसमें दो विषय में पूरक आने पर छात्र ने खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक छात्र आर्ट विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था. परिणाम में वह अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में पूरक आ गया था. कल शाम तक वह अच्छा था, क्रिकेट भी खेला. गुरुवार सुबह परिवार के लोग रोजगार गारंटी में काम करने गए थे तभी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया.
