भिलाई- बीएसपी हादसे में बीते 25 अप्रैल को एक हादसा हुआ था. स्टील मेल्टिंग शाप के कन्वर्टर में आग लगने की वजह से चार ठेका श्रमिक झुलस गए थे. सभी का उपचार बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा था. उनमें से एक घायल श्रमिक रंजित सिंह की मौत आज सुबह-सुबह हो गई. जो उस घटना में पूरी तरह से 100% उस आग में झुलस गए थे. जिसकी 15 दिनों बाद मौत हो गई.

अस्पताल प्रबंधन ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे बचा नहीं पाए. बाकी कर्मियों दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है. उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है.
