आयुर्वेदिक कॉलेज में नवनिर्मित पीजी ब्लॉक का करेंगे लोकार्पण
रायपुर– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे. वे आज सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाईयों व बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे.
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव दोपहर पौने एक बजे शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में पीजी ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे.
